{"_id":"5b58e3924f1c1b4e748b70da","slug":"153255207714-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल का समर्थन
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
मांगों के समर्थन में सेलाकुई-पछवादून ट्रक ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। ट्रांसपोर्टर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं व्यापार मंडल सेलाकुई ने भी ट्रांसपोर्टर्स के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
बुधवार को आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स की मांग जायज है। सरकार ट्रांसपोर्टर्स का शोषण कर रही है। वहीं, हड़ताल के छठे दिन भी ट्रांसपोर्टरों ने बाहरी इलाकों से कंपनियों में आने वाले कच्चे माल को वाहनों से नहीं उतरने दिया। जिससे कंपनियों के नुकसान का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऑर्डर के सही समय पर पूरा न होने से कंपनी प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रक वेलफेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन ने कहा कि जब तब सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नवीन जसवाल, सुनील रोहिला, पुष्पेंद्र कुमार, सरदार सुरजीत सिंह, सुल्तान खान, कुर्बान अली, मोहम्मद अनीस, हाजी सूफी शरीफ, अहमद, नवतेज कुमार, मोहम्मद अनीस, दिनेश महावर, सुनील पालीवाल, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।