{"_id":"5b58e3904f1c1b1e308b6ea2","slug":"15325520758-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर श्रीदेव सुमन को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर श्रीदेव सुमन को किया नमन
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्थाओं और विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि, किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया। बुधवार को उनकी याद में जगह-जगह पौधे रोपे गए। वक्ताओं ने युवाओं से शहीद श्री देव सुमन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर बीडीओ बीएस झिंक्वाण, जिला महामंत्री अरूण मित्तल, मंडलाध्यक्ष पंकज शर्मा, एनए अंसारी, राजेंद्र पटेल, पूजा पाल, सुखबीर सिंह, जयेंद्र पंवार, चमन प्रकाश नौटियाल, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे। कालसी में बीडीओ सुमन कुटियाल और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
जीआईसी बेसोगलानी में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रीदेव सुमन को नमन किया। पछवादून विकास मंच ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में गोष्ठी आयोजित कर श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि अर्पित की। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। श्रीदेव सुमन ने सामंती अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष छेड़ा। 1942 में भारत छोड़ों आंदोलन में वे जेल भी गए। राजद्रोह का मुकदमा चला उन्हें कठोर यातनाएं दी गई। 84 दिन की यातनाएं सहते हुए उन्होंने 25 जुलाई 1944 को जेल में ही शरीर त्याग दिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुरेश पाल ने भी विचार रखे। आर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एन्वायरमेंट संस्था की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष भास्कर चुग ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत के खिलाफ बिगुल फूूंकने का काम किया। उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी में अमर सिंह कश्यप, अजय शाह, मनोज ध्यानी ने भी विचार रखे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नयी यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने श्रीदेव सुमन के जीवन पर प्रकाश डाला। जीआईसी नागथात में छात्रों ने चुराणी रेंज के रेंजाधिकारी आनंद रावत के नेतृत्व में पौधरोपण कर श्रीदेव सुमन को नमन किया। एसएमआर डिग्री कॉलेज साहिया के छात्रों ने अमलावा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने जैन बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया।
जीआईसी होरावाला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हयो टगरी, जीआईसी केदारावाला, जीआईसी सेलाकुई, जीआईसी पजिटिलानी, एसजीआरआर सहसपुर, जीआईसी लखवाड़, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान साहिया, जीआईसी भीमावाला, जीआईसी छरबा, जीआईसी सेलाकुई, जीआईसी हरबर्टपुर में भी छात्रों ने पौधरोपण कर महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन को नमन किया।