फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योग से चिंता और तनाव से मुक्ति संभव

योग से चिंता और तनाव से मुक्ति संभव

Thu, 21 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
योग से चिंता और तनाव से मुक्ति संभव
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि योग जीवनशैली को बदलने और चेतना उत्पन्न करने के साथ ही जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। उन्होंने योग को चिंता और तनाव से मुक्ति में कारगर माध्यम बताया।

प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी देश के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने महज 90 दिनों में ही लागू कर दिया गया हो। यह मोदी जी का प्रभाव और योग की महत्ता को देखते हुए किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत की हजारों वर्ष पुरानी जीवनशैली योग के महत्व को स्वीकार किया और दुनियाभर में लोगों को निरोग रहने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। योग में सांस तकनीक, ध्यान क्रिया और साधारण व्यायाम करने से ही व्यक्ति स्वस्थ और प्रसन्न रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed