फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएमजीएसवाई की चार सड़कों पर शीघ्र शुरू होगा पक्कीकरण का कार्य

पीएमजीएसवाई की चार सड़कों पर शीघ्र शुरू होगा पक्कीकरण का कार्य

Wed, 13 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की चार सड़कों पर शीघ्र शुरू होगा पक्कीकरण का कार्य
श्रीनगर। विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग की पीएमजीएसवाई की चार सड़कों पर जल्द डामरीकरण कार्य शुरू होगा। इसके लिए उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (यूआरआरडीए) की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

बरसात समाप्त होते ही 17.50 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। पीएमजीएसवाई के तहत विकास खंड कीर्तिनगर का सिल्काखाल-सारकेणा-सिरसेड मोटर मार्ग 12.82 किमी निर्माण कार्य करीब एक साल पूर्व पूरा हो चुका है। जबकि मुलाणा-कांडी 5.5 किमी मोटर मार्ग पर प्रथम चरण का निमार्ण कार्य किया जा रहा है। यही स्थिति विकास खंड देवप्रयाग के पलेठी-मालू-मरोड़ा (मनगढ) 8.5 किमी व आमणी-किमखोला 7 किमी मोटर मार्ग की है। विभाग की ओर से इन मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए निविदाएं जारी कर दी गई है, जिससे दोनों विकास खंडों के करीब 24 से अधिक गांवों की हजारों की आबादी को लाभ पहुंचेगा। पीएमजीएसवाई निर्माण खंड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने बताया कि उक्त चारों मार्गों के पक्कीकरण के लिए ई-निविदा जारी की गई है। जिन पर अक्तूबर -नवंबर में डामरीकरण का कार्य शुरू किए जाने की पूरी उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग की वर्षों पुरानी सड़कों का आज तक पक्कीकरण नही हो पाया है। बजट के अभाव में क्षेत्र की करीब 30 से अधिक सड़कों पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे है। विभाग के सहायक अभियंता हर्षवर्धन मैठानी ने बताया कि सड़कों के पक्कीकारण के लिए प्रस्ताव भेजे जाते है, लेकिन बजट न मिलने से समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed