फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पाठ्यक्रम में शामिल हो क्रांतिकारी सुमन की जीवनी

पाठ्यक्रम में शामिल हो क्रांतिकारी सुमन की जीवनी

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में शामिल हो क्रांतिकारी सुमन की जीवनी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

सुमन स्मृति मंच के अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार आरपी डंगवाल ने राज्य सरकार से संस्कृत में रूपांतरित टिहरी जनक्रांति के महानायक श्रीदेव सुमन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। कहा कि इससे नौनिहालों को क्रांतिकारी सुमन के जीवन को जानने को मौका मिलेगा और उनका मार्गदर्शन होगा । साहित्यकार आरपी डंगवाल ने कहा कि टिहरी जनक्रांति के महानायक श्रीदेव सुमन का जीवन वृत्त संस्कृत में उपलब्ध है।

प्रदेश सरकार को संस्कृत में रूपांतरित सुमन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए, जिससे उनके महान त्याग और बलिदान की गाथा से नौनिहाल रूबरू हो सकेंगे। बताया कि टिहरी कारागार में तत्कालीन सामंती राजा के अत्याचार के कारण श्रीदेव सुमन ने 84 दिन तक भूख हड़ताल की थी। उनका मानना है कि प्रदेश की अनेक वीरगाथाओं में श्रीदेव सुमन की गाथा को जोड़ने से देवभूमि का ऐतिहासिक महत्व और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार से इस दिशा में पहल करने की पुरजोर वकालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed