{"_id":"5b01a9264f1c1bdc408b68e4","slug":"15268354901454-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित
Updated Sun, 20 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मां फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
रविवार को शहर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. सतीश कुमार और गढ़वाल विवि के सहायक प्रोफेसर डा. जेपी भट्ट ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर वक्ताओं ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान हमेशा बढ़ चढ़कर रक्तदान करने वाले तीन युवाओं मनोज उनियाल, सुधीर जोशी और सुमित रिंगवाल को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान करने वाले प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एकत्रित रक्त को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में भेजा गया। फाउंडेशन के संस्थापक सत्यजीत खंडूड़ी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंकित उछोली ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, मैक्स संस्थान के निदेशक जितेंद्र धीर, जयकृष्ण पैन्यूली, महेश गिरि, अरुण बडोनी, पंकज मैंदोली व नरेश नौटियाल आदि मौजूद थे।