{"_id":"5b01a9254f1c1b02448b46ca","slug":"152683548819-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मुन्नी देवी को बनाया प्रत्याशी: जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मुन्नी देवी को बनाया प्रत्याशी: जोशी
Updated Sun, 20 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मसूरी विधायक गणेश जोशी का कहना है, कि थराली सीट के उपचुनाव में क्षेत्रीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मुन्नी देवी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए थराली विधान सभा सीट को जीतने का दावा किया है।
रविवार को श्रीनगर में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा विधायक जोशी ने कहा कि भाजपा जिस नारे को लेकर सत्ता में आई है, उसको लेकर जीरो टालरेंस में काम कर रही है। समाज कल्याण व एनएच आदि घोटालों का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने बताया कि थराली विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी ने 40 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। जोकि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा कर प्रचार में जुटे है। जोशी ने कहा कि थराली क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिवार निवास करते है। सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका भी पार्टी प्रत्याशी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के मामले में सरकार भी न्यायालय में अपना पक्ष रख रही है। इस मौके पर छात्र नेता आयुष मिया, अमित धनाई, अंकित रावत, आयुष्मान पांडे व विनोद कोहली आदि मौजूद थे।