फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर में बनेगा पालिका बाजार व सिनेमाघर ....

श्रीनगर में बनेगा पालिका बाजार व सिनेमाघर ....

Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में बनेगा पालिका बाजार व सिनेमाघर ....
श्रीनगर। पालिकाध्यक्ष विपिन मैठानी ने शहरवासियों को खास तोहफा दिया है। पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पालिकाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि श्रीनगर में जल्द ही पालिका बाजार और सिनेमाघर बनेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विपिन मैठाणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को सभासदों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इसके बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में मैठाणी ने कहा कि शहर में जल्द ही सिनेमाघर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए पालिका प्रशासन ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी है। वहीं अंडर ग्राउंड पालिका बाजार निर्माण की कागजी कार्रवाई भी पूरी हो चुकी हैं, लेकिन फिलहाल जिस स्थान पर पालिका बाजार का निर्माण किया जाना है, वहां शहर की सीवर होने से कुछ दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सिनेमाघर व पालिका बाजार निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2015 में पास किया गया था। सिनेमाघर निर्माण के लिए सीआरएस इंडिया प्रोजेक्ट लिमिटेड ने डीपीआर भी तैयार की है। बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर पार्किंग, शॉपिंग कांप्लेक्स व सिनेमाघर का निर्माण किया जाना है। शीघ्र ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं गोला पार्क में अंडर ग्राउंड पालिका बाजार निर्माण की कागजी कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी हैं। गोला पार्क में जिस स्थान पर पालिका बाजार का निर्माण किया जाना है, वहां अभी शहर की सीवर लाइन है। इससे कुछ दिक्कतें आ रही हैं। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए मैठानी ने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था, तो कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं था। मगर मेहनत व सभासदों के सहयोग से नगर पालिका के लिए फंड जुटाया गया, जिसका परिणाम है, कि आज नगर पालिका श्रीनगर पांच करोड़ की लाभ वाली पालिका है। मैठानी ने कहा कि उनकी पालिका राज्य की पहली पालिका है, जिसका टोल फ्री नंबर है। लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान विपिन मैठानी ने पालिका अध्यक्ष पद पर पुन: अपनी दावेदारी भी जताई। पत्रकार वार्ता के दौरान सभासद विजयलक्ष्मी रतूड़ी, गीता शुक्ला, रामेश्वरी देवी, अनूप बहुगुणा, बसंती जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed