{"_id":"5ae8a53f4f1c1bb56a8b71db","slug":"15251960951compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमन नारायण, नारायण हरि-हरि....-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमन नारायण, नारायण हरि-हरि....-compat
Updated Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ। श्री सांई नटराजन आर्ट्स अकादमी की ओर से मंगलवार को बदरीनाथ धाम में नृत्योत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने भारत नाट्यम के साथ ही विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी। बदरीनाथ मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुए नृत्योत्सव में कलाकारों ने भगवान बदरीनाथ को समर्पित ‘श्रीमन नारायण, नारायण हरि-हरि’ की शानदार प्रस्तुति दी।
60 सदस्यों के दल ने बदरीनारायण हरि-हरि, भोलेनाथ की महिमा, शिव शंकर, भोले-भंडारी जैसे भजनों की प्रस्तुतियां भी दी। विशाखापटनम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कलाकारों ने नृत्य और अरुणा सांई व डा. शरद चंद्रा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भरत नाट्यम की प्रस्तुति तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भजनों की प्रस्तुतियों पर तीर्थयात्री भी जमकर थिरके। कार्यक्रम संयोजक एनएस किशोर और रोशन के नायडू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष में बदरीनाथ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सृजना यादव, कल्याणी, सम्मुख प्रिया, कुमारी चेयला वसुनी आदि मौजूद थे।