फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में एक हुए सभी छात्र संगठन

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में एक हुए सभी छात्र संगठन

Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में एक हुए सभी छात्र संगठन
देवप्रयाग/श्रीनगर। देश में बढ़ती दुष्कर्म, छेड़छाड़ और हत्या की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को देवप्रयाग महाविद्यालय के छात्र देश में हाल में हुई घटनाओं के विरोध में सड़कों पर उतरे। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लहराते हुए दोषियों के खिलाफ नारे बुलंद कर तीन किमी की रैली निकाली। तहसील, मुख्य बाजार व शांति बाजार होते हुए छात्र-छात्राएं बस स्टेशन तक पहुंचे। रैली में शामिल काजल, रश्मि, राधा, सरिता, आशी, आरती, प्रियंका, आंचल डंगवाल, अरविंद, दीपक व बलवंत सिंह ने कहा कि मानसिक रोगी, मासूम बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। कहा कि सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती है, तो स्थिति खतरनाक हो जाएगी। उन्होंने शीघ्र दोषियों को फांसी देने की मांग की। वहीं श्रीनगर में भी गढ़वाल विवि के सभी छात्र संगठनों ने देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर एक होकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोश जताते हुए छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वहीं आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा किे दुष्कर्म की घटनाओं पर केंद्र सरकार व राज्य सरकारें संदेह के घेरे में हैं। छात्रों ने कहा कि सरकार आरोपियों के पक्ष में खड़े होकर महिला सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। प्रतिरोध रैली में लवीश राणा, नीरज रैम्स, आयुष मिंया, अतुल सती, शिवानी पंाडे, कपूर सिंह, दर्शन दानू, रेशमा, प्रीतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed