{"_id":"5ad4dacc4f1c1bb56a8b4703","slug":"15238990864-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने फूंका रुद्रप्रयाग पुलिस का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने फूंका रुद्रप्रयाग पुलिस का पुतला
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अभाविप कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगस्त्यमुनि मामले में पुलिस ने कुछ निर्दोष छात्रों को बेवजह गिरफ्तार किया है। उन्होंने निर्दोष छात्रों को जल्द रिहा करने की मांग की गई।
सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने विवि गेट के समीप रुद्रप्रयाग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व अगस्त्यमुनि में हुए बवाल मामले में पुलिस ने कुछ निर्दोष छात्रों को गिरफ्तार किया है। जबकि इन छात्रों का इस विवाद से कोई लेना देना नहीं है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अभाविप ने विरोध स्वरूप रुद्रप्रयाग पुलिस का पुतला भी फूंका। वहीं कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के साथ अभद्रता करने वाले शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में संदीप राणा, विनीत पोश्ती, ऋतांशु कंडारी, सागर पुरी, दीपक उनियाल, शैलेष मलासी, गौरव मोहन आदि शामिल थे।