{"_id":"5ad4d8e94f1c1b390a8b4e11","slug":"15238986046-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में सुचारु हुई पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में सुचारु हुई पानी की सप्लाई
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। यात्रा पड़ावों के साथ ही बदरीनाथ धाम और देश के अंतिम गांव में भी जल संस्थान ने पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, पीपलकोटी और चमोली बाजार में सार्वजनिक टंकियों पर भी पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। नंदप्रयाग में पानी की कमी के चलते जल संस्थान ने यात्रा के दौरान यहां टैंकर से पेयजल आपूर्ति की योजना बनाई है।
बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से माणा गांव तक जल संस्थान की 55 पेयजल टंकी, 92 स्टैंड पोस्ट और 64 हैंडपंप हैं। सभी यात्रा पड़ाव से लेकर बदरीनाथ तक पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। जल संस्थान के ईई पीके सैनी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के साथ ही यात्रा पड़ाव नंदप्रयाग, जोशीमठ, चमोली, गोपेश्वर, गौचर और कर्णप्रयाग में नियमित टैंकर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पानी की दिक्कत न हो।