{"_id":"5abbcc564f1c1be5298b4655","slug":"15222572434-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। पेयजल लाइन से कनेक्शन नहीं मिलने के चलते नाराज मैखोली के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
तहसील कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण रामलाल टम्टा ने कहा कि स्वैप की ओर से पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। समिति की ओर से निर्माणाधीन पेयजल योजना से कई बार पानी के कनेक्शन की मांग की गई, लेकिन पेयजल कनेक्शन नहीं दिया गया। रामलाल के समर्थन में गोपाल राम, बुद्धिबल्लभ, जगमोहन, कुलदीप बिष्ट आदि ने धरना दिया। दूसरी ओर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि संबंधित ग्रामीण से मामले में कई बार वार्ता करने के प्रयास किए गए, लेकिन ग्रामीण रामलाल टम्टा भूख हड़ताल पर अडिग रहे।