फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया कुलपति का घेराव

अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया कुलपति का घेराव

Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया कुलपति का घेराव

विज्ञापन
श्रीनगर। प्री-पीएचडी छात्रों को छात्रवृत्ति जल्द दिए जाने सहित 5 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव किया। वहीं कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।

सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में कुलपति का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विवि प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद शोध से संबंधित स्तरीय पत्रिकाएं पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। प्री-पीएचडी 2017 के छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जबकि प्री-पीएचडी में प्रवेश लिए छात्रों को तीन माह से अधिक समय हो चुका है। सुधीर जोशी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व विवि प्रशासन ने मांग की गई थी कि चौरास परिसर स्थित इंजीनियरिंग भवन का नाम स्व. आयुष नेगी के नाम पर किया जाए। अभाविप कार्यकर्ता ने गेस्ट फैकल्टियों का मानदेय बढ़ाए जाने तथा बी टेक, एमबीए, एमसीए व बीफार्मा के छात्रों के लिए एक साथ प्लेसमेंट शिविर आयोजित करने की मांग की है। वहीं कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल आदि मौजूद थे। घेराव करने वालों में विनीत पोश्ती, अंकुर रावत, ऋतांशु कंडारी, शैलेष मलासी, संदीप राणा, कमलेश थपलियाल, ऋषभ, आदित्य घिल्डियाल, प्रज्ञा वशिष्ठ व कोमल थापा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed