फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रैतासी और गोदी मोटर मार्ग निर्माण के क्रमिक अनशन शुरू

रैतासी और गोदी मोटर मार्ग निर्माण के क्रमिक अनशन शुरू

Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रैतासी और गोदी मोटर मार्ग निर्माण के क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के अंतर्गत अधर में लटके डागर-रैतासी और कोठार-गोदी-चौंरी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग के लिए स्थानीय निवासियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मांग पूरी न होने पर ग्रामीण 16 मार्च से आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
सोमवार से तयशुदा कार्यक्रम के तहत विकास खंड कीर्तिनगर के थाती डागर, रैतासी और कोठार के ग्रामीण सारपेंच घटपुल नामक स्थान (कोठार मार्ग के प्रारंभिक बिंदु) में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकेंद्र नेगी क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस मौके पर आंदोलनकारियों ने रोष जताया कि एक साल पूर्व उक्त मोटर मार्गों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस संबंध में लोनिवि कीर्तिनगर में अनापत्ति पत्र भी जमा कर दिए गए थे। लेकिन वर्तमान में काम बंद पड़ा हुआ है। कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में गतिरोध किया और विभाग ने काम बंद कर दिया। इस मामले पर कई बार विभाग के साथ लिखित और मौखिक वार्ता भी हो चुकी है। फिर भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दोनों मोटर मार्गों का सर्वेक्षण के अनुसार निर्माण, काश्तकारों को भूमि का मुआवजा, आवासीय भवनों के आगे पुश्ता निर्माण, नौलीपाणी से जीआईसी पीपलीधार तक मोटर मार्ग और दोपिन तोक से पोथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई।
सूर्यपाल राणा, मोर सिंह, गंभीर ङ्क्षसह, जसवंत, गुरु प्रसाद, दर्मियान राणा, आलम ङ्क्षसह, आशा, मंजू, विसनदेई देवी, सोबनी देवी, राजेश्वरी और रोशनी देवी आदि धरने पर बैठे।

क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क निर्माण के मामले में यह दो पक्ष हैं। एक पक्ष सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहा है। इस वजह से काम बंद पड़ा है। जगमोहन चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed