फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब टीजीएमओ ने दून-प्रतापनगर बस सेवा की शुरू

अब टीजीएमओ ने दून-प्रतापनगर बस सेवा की शुरू

Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अब टीजीएमओ ने दून-प्रतापनगर बस सेवा की शुरू
ब्यूरो/ऋषिकेश। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ की ओर से देहरादून-प्रतापनगर सीधी बस सेवा शुरू करने के बाद शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन (टीजीएमओ) ने इसी रूट पर दो सीधी बस सेवाओं की शुरुआत की है। टीजीएमओ की बस सेवाएं सुबह 7.30 बजे से दून से प्रतापनगर और प्रतापनगर से दून के लिए चलेगी। कॉरपोरेशन के सचिव एचएस रावत ने बताया कि देहरादून और प्रतापनगर के लोग लंबे अरसे से लगातार सीधी बस सेवा की मांग उठाते आ रहे हैं। जनता की मांग पर टीजीएमओ कंपनी की ओर से दो सीधी बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून व प्रतापनगर से सुबह 7.30 बजे बस सेवाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन

बताया कि दून से बस अपराह्न 2.30 बजे लंबगांव पहुंचेगी और इसके बाद प्रतापनगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर बस सेवा सुबह प्रतापनगर से देहरादून के लिए रवाना होगी जो स्यांसू, भैंगा होते हुए दून पहुंचेगी। बताया कि इससे प्रतापनगर की जनता को जनता को राजधानी दून तक पहुंचने में सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि कॉरपोरेशन लोकल यात्रियों को किफायती दरों पर बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। टीजीएमओ सचिव रावत ने बताया कि कई अन्य रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू करने करने की योजना है, जिन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed