फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थायी राजधानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आंदोलन उग्र होता जा रहा है। मांग को लेकर जहां अनशन जारी रहा तो दूसरी ओर आंदोलनकारियों ने राजधानी के समर्थन में राज्य सरकार के पुतले की शवयात्रा निकाली और बाजार में प्रदर्शन के बाद मुख्य चौराहे पर उसका अंतिम संस्कार किया। प्रदर्शन में नारायणबगड़ और गैरसैंण से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं अनशनकारियों का डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें उनके वजन में गिरावट दर्ज की गई।

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर 12 दिसंबर से रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन शुरू किया गया था, जो 26 जनवरी को आमरण अनशन में बदल गया। 26 जनवरी को भूखहड़ताल पर बैठे तीन अनशनकारियों को प्रशासन ने 31 जनवरी को उठाया, जिसके बाद 1 फरवरी को तीन और आंदोलनकारी अनशन पर बैठे जिन्हें प्रशासन ने 6 फरवरी को उठाया। इसके बाद समिति के लक्ष्मण सिंह, अवतार सिंह और श्रीपालराम 7 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को आंदोलन के समर्थन में नारायणबगड़ और गैरसैंण के लोग यहां पहुंचे और अनशनस्थल से राज्य सरकार के पुतले की शव यात्रा निकालकर बाजार में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य चौराहे पर पुतले का अंतिम संस्कार किया गया। आंदोलनकारियों ने गैरसैंण राजधानी के पक्ष में नारेबाजी भी की। वहीं अनशन पर बैठे अनशनकारियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया, जिसमें उनके वजन में गिरावट दर्ज की गई। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र बिष्ट, धनीराम, नारायण सिंह, वीरेंद्र जोशी, शिशुपाल, नारायणबगड़ के गंभीर सिंह, रघुवीर खत्री, मुन्नी, बलवंत राम, चंद्रा, शांति, महेशानंद, महेंद्र प्रसाद, राधा, नंदी, गोदांबरी और गंगा सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed