फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला मजिस्ट्रेट ने एएचपीसीएल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

जिला मजिस्ट्रेट ने एएचपीसीएल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने एएचपीसीएल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
श्रीनगर। पेयजल योजना के लिए धनराशि देने में लगातार टालमटोल कर रही एएचपीसीएल (अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लि.) को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम सुशील कुमार ने आदेशों की लगातार अवहेलना करने पर अनुबंध की अवशेष धनराशि हर्जाना सहित वसूलने की चेतावनी दी है।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण के बाद पानी के संकट को देखते हुए एएचपीसीएल वित्त पोषित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना बनाने के लिए पेयजल निगम, जल संस्थान और एएचपीसीएल के बीच 30 मार्च 2012 को अनुबंध हुआ। इसकी अनुमानित लागत 12 करोड़ 70 लाख 98 हजार तय हुई। करार के मुताबिक कंपनी को 28 फरवरी 2013 तक पूर्ण धनराशि देनी थी, लेकिन कंपनी ने आज तक सिर्फ पांच करोड़ रुपये दिए। यह धनराशि भी 4 मार्च 2016 को दी गई।
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त और जिलाधिकारी स्तर पर इस मामले में बैठक आयोजित की गई। शासन स्तर पर 21 मई 2015 को आयोजित बैठक में कंपनी ने तीन माह के भीतर कार्यदायी संस्था को धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन कंपनी ने अपना यह वायदा भी पूरा नहीं किया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में 21 सितंबर 2017 को बैठक संपन्न हुई, जिसमें कंपनी ने अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक 5 करोड़ देने और शेष धनराशि मई 2018 तक देने का आश्वासन दिया, लेकिन कंपनी ने फिर भी धनराशि नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तथ्यों से स्पष्ट होता है कि कंपनी की ओर से अनुबंध की अवहेलना के कारण योजना निर्माण में देरी हुई है। इस वजह से जनता को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जानबूझकर ऐसा कर रही है। जिलाधिकारी ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed