फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संजय झील की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संजय झील की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

Thu, 01 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
संजय झील की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
संजय झील की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

- स्पीकर ने किया सर्वहारानगर में रंभा नदी की जलधारा का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में रंभा नदी की जलधारा को संजय झील के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित योजना का विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ने सर्वहारानगर क्षेत्र में रंभा नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को झील को विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बताया कि संजय झील बनने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे व क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा।
बुधवार को स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रभागीय वनाधिकारी राजेश कुमार धीमान के साथ सर्वहारानगर में रंभा नदी की जलधारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संजय झील को विकसित किया जाना जरूरी है। कहा कि संजय झील के विकसित होने से तीर्थनगरी में देश-दुनिया के पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

अग्रवाल ने डीएफओ को संजय झील के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जलधारा के चारों ओर आवागमन और बैठने की व्यवस्था के साथ ही फूल और फूलों के पौधों का रोपण करने को कहा। मौके पर उपजिलाधिकारी हरि गिरि, नायब तहसीलदार केडी जोशी, रेेंज अधिकारी आरपीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed