{"_id":"5a72258d4f1c1b91268b78a0","slug":"15174303622-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों ने श्रद्घा पूर्वक मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों ने श्रद्घा पूर्वक मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
-- संगठनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । नगर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संत शिरोमणि रविदास जी का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जैसे महान व्यक्तियों के पद चिह्नों पर चलकर हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि हमें हमेशा ऐसे महापुरुषों का आदर करना चाहिए, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा पर ले जाने का कार्य किया है।
इस मौके पर महंत रामानंद मीना, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, जोगेंद्र प्रजापति, मंगल सिंह, सतीश जाटव, विनय दुबे, रमा देवी, निर्मला देवी, चंद्रकांता जोशी, महंत बलवीर सिंह, शंकर सिंह, जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्रा, प्रदीप जैन, मुमताज हाशिम, संजय सिंह, पंकज शास्त्री, अनिल शर्मा, विनोद चौहान, चंद्र प्रकाश, आशीष राय, जितेंद्र जाटव आदि मौजूद थे।
मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संस्थान के निदेशक डा. राजे नेगी ने बताया कि वाराणसी के गोवर्धनपुर में संत रविदास के जन्म स्थान मंदिर में इस दिवस को पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को धार्मिक और सामाजिक संदेश दिए। इस अवसर पर दिव्या सक्सेना, निधि वर्मा, प्रिया क्षेत्री, दीप्ति पंत, ऋचा रावत, मंजू देवी, उत्तम असवाल, रमचेश लिंगवत्नाल, कमनोज नेगी, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, मदर टेरेसा चिल्ड्रन स्कूल में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमित जायसवाल ने संत रविदास के आदर्शों का पालन करते हुए जात-पात व ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर रीना जायसवाल, आरसी शर्मा, सुमन भट्ट, वंदना कौशल, दीपा शर्मा, जानकी, प्रियंका, सौम्या, माला, वसुधा देवरानी, सरिता, ममता, विद्यावती आदि मौजूद थे। अंबेडकरनगर में लोगों ने जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर मनीष कुमार, दीपक जाटव, प्रमोद जाटव, नवीन कुमार, मनोज जाटव, चमन लाल, मुकेश जाटव, बबलू, बिट्टू जाटव आदि मौजूद थे।
इंसेट
ऋषिकेश। वीरभद्र उद्योग व्यापार मंडल समिति ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा आईडीपीएल के समीप रविदास मंदिर से पुराना बस स्टॉपेज तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर फैले कूड़े कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। अभियान में समिति के अध्यक्ष राजेश चमोली, कृष्णा शाह, दीपू जुगलान, विजय शर्मा, संजय बडोनी, रविंद्र राणा, दिनेश बिष्ट, पूरन चौहान, सूरज नेगी, धीरज रावत, सर्वजीत यादव, त्रिलोक गुप्ता, रामनारायण यादव आदि मौजूद थे।