{"_id":"5a66481a4f1c1bb2208b4bfd","slug":"151665276416-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंतोत्सव:इंद्रजीत ने जीती साईकिल रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंतोत्सव:इंद्रजीत ने जीती साईकिल रेस
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतोत्सव : इंद्रजीत ने जीती साइकिल रेस
-- आयोजन समिति ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय को साइकिल भेंट की
ऋषिकेश।
वसंत पंचमी पर लायंस क्लब ऋषिकेेश की ओर से स्व. रामबाबू गोयल की स्मृति में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। हरिद्वार रोड लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन से साइकिल रेस को पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साइकिल रेस में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के इंद्रजीत प्रथम, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के साहिल अहमद ने द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर के तुषार गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बताया गया कि तीनों विजेताओं को उपहार में साइकिल भेंट की गई। इस मौके पर स्थानीय निवासी शरद सक्सेना ने साइकिल रेस में प्रथम स्थान पाने वाले इंद्रजीत को 5100 रुपये नकद इनाम दिया। साथ ही क्लब अध्यक्ष कपिल गुप्ता, रजत नारंग ने हृषीकेश वसंतोत्सव समिति के संयोजक हर्षवर्धन शर्मा व अध्यक्ष दीप शर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमांशु गोयल, आशु डंग, तरुण प्रभाकर, घनश्याम भट्ट, लोकेश जैन, महेश किंगर, नवीन गांधी, रोहित कटारिया, रमाकांत शर्मा, महेश सूद आदि मौजूद थे।