{"_id":"5a6648174f1c1b8c268b5e59","slug":"15166527613-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका मे पिछड़ी जाति के सर्वे की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका मे पिछड़ी जाति के सर्वे की तैयारियां शुरू
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड सर्वे के बाद तय होगा अध्यक्ष और सदस्यों का आरक्षण
-- नगर पालिका ओबीसी जातियों के आंकड़े जुटाने को जल्द शुरू होगा सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला सीमा विस्तार की अंतिम अधिसूचना के बाद अब सबकी नजरें जल्द शुरू होने वाले अन्य पिछड़ी जाति के सर्वेक्षण पर टिकी हुई हैं। नगर पालिका ओबीसी जातियों के आंकड़े जुटाने के लिए जल्द रैपिड सर्वे शुरू करने जा रही है। नगर पंचायत से अपग्रेड होकर नगर पालिका बनी डोईवाला में लच्छीवाला, घिसरपडी, मारखम ग्रांट प्रथम, डैशवाला, भानियावाला, कान्हरवाला, जौलीग्रांट और अठूरवाला ग्राम सभाओं को सीमा विस्तार के तहत इसमें शामिल कर लिया गया है। अब नये सिरे से ओबीसी के अंतर्गत आने वाली जातियों की जांच पड़ताल को शुरू किया जा रहा है।
डोईवाला नगर क्षेत्र के अलावा लच्छीवाला, घिसरपडी, डैशवाला , मारखम ग्रांट प्रथम, भानियावाला आदि में पिछड़ी जातियों की संख्या ठीकठाक होने से ओबीसी के इस सर्वे पर राजनीतिक दलों से लेकर अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों की नजरें लगी हुई हैं। ओबीसी जातियों का सर्वेक्षण से ही अध्यक्ष और सदस्यों का आरक्षण तय किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत अन्य पिछड़ी जातियों के लोग रहते हैं। बताया जा रहा है कि ओबीसी सर्वे में साल 2011 की जनगणना को आधार रखा जाएगा।
कोट्स
सर्वेक्षण से पहले सर्वे करने वालों को ट्रेनिंग दी जाएगी। रैपिड सर्वे के तहत 33 दिनों में पूरा सर्वे कराने का प्रयास रहेगा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद तत्काल शहरी विकास निदेशालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
- विजयप्रताप सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी, डोईवाला।