फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमडीडीए में पहले दिन हुई 24 कंपाउंडिंग

एमडीडीए में पहले दिन हुई 24 कंपाउंडिंग

Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
एमडीडीए में पहले दिन हुई 24 कंपाउंडिंग
एमडीडीए में पहले दिन हुई 24 कंपाउंडिंग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय में सोमवार को 24 मामलों की कंपाउंडिंग की गई। वहीं, एमडीडीए सचिव ने कंपाउंडिंग के मामलों को जल्द निपटाने के लिए सहायक व अवर अभियंताओं को भी टारगेट दिए।
बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने से कंपाउंडिंग पर लगी रोक हटा दी थी, जिसके बाद लोगों को काफी राहत मिली है। सोमवार सुबह से ही एमडीडीए कार्यालय में कंपाउंडिंग कराने वालों की लाइन लगी थी। पहले दिन 24 मामलों का ही निस्तारण हो पाया है। हाईकोर्ट ने बीते 15 जून को देहरादून का मास्टर प्लान निरस्त कर दिया था। साथ ही कंपाउंडिंग पर भी रोक लगा दी थी। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने कंपाउंडिंग पर लगी रोक हटा दी थी। आदेश की कॉपी मिलने के बाद एमडीडीए प्रशासन ने 27 अगस्त से कंपाउंडिंग के मामलों का निस्तारण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि कंपाउंडिंग का कार्य जल्द निपटाने के लिए सहायक व अवर अभियंताओं को टारगेट दिए गए हैं, जल्द ही इसमें तेजी आएगी। बताया कि सड़क पर किसी भी निर्माण की कंपाउंडिंग नहीं की जाएगी। वहीं, बिना पार्किंग वाले कांप्लेक्स को भी किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते बढ़े मामले
28 जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते कंपाउंडिंग के काफी मामले बढ़े। इस दौरान करीब 300 से अधिक मामले एमडीडीए पहुंचे। कंपाउंडिंग शुरू होने से उन लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।

----
हर महीने छह करोड़ की आमदनी
एमडीडीए को नक्शे और कंपाउंडिंग से हर महीने करीब छह करोड़ रुपये की आमदनी होती है। तीन महीने पहले कंपाउंडिंग पर रोक के चलते एमडीडीए को हर महीने छह करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। सुप्रीम कोर्ट के कंपाउंडिंग पर लगी रोक हटाने से एमडीडीए को भी काफी लाभ पहुंचेगा।
---

सेक्टरवार अभियंताओं को दिया गया लक्ष्य
सेक्टर अवर अभियंता लक्ष्य (लाख में)
1 व 2 प्रेमपाल सिंह 100
3 मनोज कुमार 50
4 संजीव अग्रवाल 75
5 महीपाल अधिकारी 30
6 व 7 हेमंत रावत 150
8 शैलेंद्र राणा 50
9 व 10 नरेंद्र तोमर 100
11 व 12 गोविंद सिंह 125
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed