फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात महीने से नहीं मिल रही पेंशन

सात महीने से नहीं मिल रही पेंशन

Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सात महीने से नहीं मिल रही पेंशन
छह महीने से नहीं मिल रही पेंशन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन व्यवस्था जिले में सुचारु नहीं हो पा रही है। छह माह से विधवाओं को पेंशन की धनराशि नहीं मिल पा रही है। परेशान विधवाएं कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। जबकि संबंधित अधिकारी समय पर पेंशन भेजने का दावा कर रहे हैं।
सरकार की ओर से विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। यह पेंशन जारी करने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग पर है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पेंशन सत्यापन के लिए लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 18261 महिलाएं विधवा पेंशन की पात्र हैं। जिन्हें विभाग समय पर पेंशन देने का दावा करता है।
विज्ञापन

इन दावों की पोल गुलरघाटी नकरौंदा निवासी चंद्रकांता की व्यथा खोल रही है। मंगलवार को समाज कल्याण विभाग पहुंची चंद्रकांता ने बताया कि वह छह माह से पेंशन के लिए चक्कर काट रही है, लेकिन कोई उनकी समस्या नहीं सुन रहा है। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, वह और 36 वर्षीय विधवा बहू अकेले हैं। पेंशन के सहारे ही उनका गुजारा होता है। अपनी पीड़ा बताते भावुक हुई चंद्रकांता के घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। वहीं सहसपुर से आईं कमला ने बताया कि उन्हें सात महीने से पेंशन नहीं मिली है। यहां कोई अधिकारी उनकी समस्या नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यालय में मौजूद अधिकारी ये दावा कर रहे है कि मार्च तक सभी पेंशनरों को पेंशन जारी कर दी गई है। किसी की पेंशन नहीं रुकी है, विभाग सभी पेंशनरों के खातों में पेंशन भेज रहा है।


कोट :
मैं अभी अवकाश पर हूं। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। कार्यालय पहुंचकर पता करुंगी कि किस वजह से पेंशन रुकी हुई। इसके बाद जल्द पेंशन शुरू कर दी जाएगी।
- मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed