फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जोशीमठ बाईपास मार्ग निर्माण का दोबारा होगा सर्वेक्षण

जोशीमठ बाईपास मार्ग निर्माण का दोबारा होगा सर्वेक्षण

Mon, 18 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ बाईपास मार्ग निर्माण का दोबारा होगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
जोशीमठ। ऑल वेदर रोड परियोजना से जोशीमठ को लाभान्वित करने की मांग पर पर्यटन मंत्री और बदरीनाथ विधायक के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों के एक दल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बदरीनाथ विधायक ने कहा यदि बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ में बाईपास मार्ग निर्माण होता है तो जोशीमठ नगर में भू-धंसाव का खतरा हो जाएगा। इस पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जोशीमठ-बाईपास मार्ग का दोबारा सर्वेक्षण कराने का आश्वासन दिया।

सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि बाईपास मार्ग निर्माण से जोशीमठ नगर और औली अलग-थलग पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लोगों ने ऑलवेदर रोड परियोजना निर्माण के लिए अपनी भूमि देने की सहमति भी दे दी है। पूर्व में बीआरओ ने भी बदरीनाथ हाईवे का सर्वे जोशीमठ नगर से होते हुए किया था। इस पर परिवहन मंत्री ने परियोजना का दोबारा सर्वे शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण रावत, पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, ऋषि प्रसाद सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed