फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्वालदम झील में होगी बोटिंग

ग्वालदम झील में होगी बोटिंग

Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ग्वालदम झील में होगी बोटिंग

विज्ञापन
देवाल। ग्वालदम कस्बे में स्थित झील का जल्द कायाकल्प होने वाला है। झील के सुंदरीकरण के लिए वन विभाग को करीब 90 लाख की स्वीकृति मिली है, जिसमें झील की सफाई और मरम्मत के साथ ही यहां वन विभाग बोटिंग कराने की योजना भी तैयार कर रहा है। साथ ही यहां पर्यटकों के लिए हट बनाकर सुविधाएं विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

कुमाऊं की सीमा पर बसे चमोली जिले के ग्वालदम में वर्ष भर पर्यटक पहुंचते हैं। कस्बे में जहां देवदार, बांज और सुराही सहित अन्य वृक्ष लोगों का आकर्षक करते हैं, वहीं एसएसबी परिसर भी देखने लायक है। सबसे अधिक सुंदर यहां की झील है। वन विभाग के अधीन यह झील करीब 253 वर्गमीटर की परिधि में फैली है। इस झील को देखने के लिए यहां लगातार पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन झील का सुंदरीकरण और यहां सुविधाएं न होने से पर्यटन बढ़ नहीं पा रहा है। ग्वालदम के खिलाफ सिंह शाह ने बताया कि यहां पर हर साल हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते है। पर्यटन से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। अगर यहां पर नाव की व्यवस्था हुई तो यह पर्यटकों के लिए नया होगा। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि विभाग की ओर से शासन को लगभग 90 लाख का इस्टीमेट भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इस पर तीन फेस में काम होना है। झील के सुंदरीकरण के साथ ही यहां पर आठ हट बनने हैं। तीन बोट भी यहां व्यवस्था होगी। इससे टूरिस्ट भी बढ़ेगा साथ ही विभाग की आय भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed