फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भीम आर्मी ने की शब्बीरपुर कांड की सीबीआई जांच की मांग

भीम आर्मी ने की शब्बीरपुर कांड की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 06 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी ने की शब्बीरपुर कांड की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश प्रभारी महक सिंह की अगुवाई में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दीपक रावत को ज्ञापन सौंपकर सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर थाना बडगांव में दबंगों की ओर से दलित समाज के लोगों के घरों में आग लगाकर जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन ने प्रकरण में शब्बीरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार तथा सोनू पर रासुका की कार्रवाई करने को अन्याय बताया है।

संगठन ने आरेाप लगाया कि दबंगों ने दलितों के साथ ज्यादती की और उल्टे उन्हें ही फंसाया जा रहा है। भीम आर्मी की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ग्राम प्रधान शिवकुमार तथा सोनू पर रासुका हटाने के साथ ही उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने आरेाप लगाया कि यूपी सरकार दलितों की आवाज को दबाना चाहती है। यही वजह है कि सरकार हमलावरों का खुलकर साथ दे रही है। जबकि अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा है कि चंद्रशेखर समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने चंदशेखर के साथियों को सभी आरोपों से बरी करते हुए साथियों को जमानत देने व तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासन ने सरकार के इशारे पर चंद्रशेखर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाकर रिहाई को रोक दिया। ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी महक सिंह, राजपाल सिंह, प्रमोद महाजन, बिन्नू चमार, मजीद, मदन, मिथुन, राजेंदर राजू, सचिव संदीप, डा. संजय समेत कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed