{"_id":"59f758f04f1c1bcf538b9e1a","slug":"15093824697-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौचर मेले के आयोजन की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर मेले के आयोजन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन 14 नवंबर से होने वाले एक साप्ताहिक गौचर मेले की तैयारियों में जुट गया है। डीएम आशीष जोशी ने जिला सभागार में मेले की समीक्षा बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों को मेले में अपने-अपने विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला संचालन के लिए बनाई गई समितियों को 10 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
डीएम ने कहा कि गौचर मेला राज्यस्तरीय है, जिसके सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पेयजल, बिजली, उरेडा, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, लोनिवि, पर्यटन, नगर पंचायत, बाल विकास, पुलिस और सैनिक कल्याण विभागों को मेले के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम को पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने और नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि मेला स्थल पर लगने वाले हर स्टाल के सामने कूड़ेदान रखा जाए। सैनिक कल्याण विभाग को मेले में सैनिक सम्मेलन करने के लिए कहा। सम्मेलन में आईटीबीपी व बीआरओ को भी शामिल करने पर सहमति बनी। इस मौके पर सीडीओ विनोद गोस्वामी, मेला अधिकारी केएन गोस्वामी, एडीएम ईला गिरी और डीडीओ आनंद सिंह आदि मौजूद थे।