फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम न होने से नहीं हो रहा बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम न होने से नहीं हो रहा बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम न होने से नहीं हो रहा बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

विज्ञापन
गोपेश्वर। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद चमोली की शाखा ने अपर चमोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और एएनएम की तैनाती की मांग उठाई। दल के पदाधिकारियों ने कहा कि एक वर्ष से यहां एएनएम का पद रिक्त चल रहा है, जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। साथ ही चमोली में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से आम लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को भटकना पड़ रहा है।

बजरंग दल के विभाग संयोजक पवन राठौर, विहीप के जिला मंत्री प्रकाश बर्तवाल, राकेश मैठाणी, मंदीप फस्त्रवाण, जितेंद्र कठैत, देवेंद्र गुसाईं, बलवीर रावत, हिमांशु सिंह और पंकज बिष्ट ने इस संबंध में जिला चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यदि शीघ्र केंद्र में चिकित्सक व एएनएम की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी का कहना है कि चमोली में जल्द ही एएनएम की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य निदेशालय से चिकित्सकों की मांग की गई है। चमोली में चिकित्सकों की कमी को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed