फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उचित पोषण से ही हो सकता है शरीर का सर्वागींण विकास

उचित पोषण से ही हो सकता है शरीर का सर्वागींण विकास

Tue, 12 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
उचित पोषण से ही हो सकता है शरीर का सर्वागींण विकास
फोटो :----------
विज्ञापन


जीवन में उचित पोषण का विशेष महत्व
-- शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग और दी सोसायटी फॉर क्लीनिकल न्यूट्रीशन और मेटाबालिज्म के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डा. एमसी नैनवाल ने शुभारंभ करते हुए कहा कि जीवन में उचित पोषण का सर्वाधिक महत्व होता है। उचित पोषण से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सक डा. गीता खन्ना ने कहा कि छात्राओं को चाइनीज फूड खाने से बचना चाहिए। न्यूट्रिशियन विशेषज्ञ डा. नीतू राज ने नियमित आहार का चार्ट समझाते हुए कहा कि छात्राओं को खाने पीने में विटामिन और अन्य पौष्टिक तत्व का ध्यान रखना चाहिए। फूड कंटेंट राईटर डा. श्रद्धा जोशी ने प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। आयोजन समिति की सचिव और गृह विज्ञान डा प्रभा बिष्ट ने कहा कि पोषण सतत विकास का महत्वपूर्ण घटक है। बताया कि कार्यशाला का मकसद छात्राओं को पोषण के लिए जागरूक करना है। कार्यशाला में डा. केएल तलवाड, डा. स्मिता बडोला, डा. प्रीति शर्मा, डा. प्रीतम कुमारी, डा. शशि उनियाल, डा. पूजा कोटियाल, डा. अरुणा सूत्राधर, डा. पूनम पाठक, डा. कंचन सिंह और डा. अंजलि वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed