{"_id":"5997250d4f1c1be66c8b493c","slug":"15030776646-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के लिए गायत्री परिवार को प्रयास सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के लिए गायत्री परिवार को प्रयास सराहनीय
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारत में ब्रिटिश के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ सपत्नीक देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने उनका स्वागत किया।
विश्वविद्यालय स्थित मृत्युंजय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने विश्वविद्यालय और शांतिकुंज परिवार की ओर से मंत्र दुपट्टा एवं गुरुदेव का साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया। विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम विद्यार्थियों में आत्म निर्माण से समाज निर्माण तक के विकास की भावना जगाने का प्रयास करते हैं। डा. चिन्मय ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना को लेकर हम परम पूज्य गुरुदेव के युग निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने शांतिकुंज की ओर से चलाये जा रहे वृक्षगंगा अभियान के बारे में भी जानकारी दी और तरु प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर डोमिनिक को पुन: विश्वविद्यालय आने का न्योता दिया। सर डोमिनिक एवं उनकी पत्नी लुईस देवसंस्कृति विवि का वातावरण देखकर तीन घंटे से अधिक समय रहे और विश्वविद्यालय के बारे में विस्तार से जाना। सर डोमिनिक ने गायत्री परिवार प्रमुख एवं देवसंस्कृति के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या का विशेष आभार जताया। इस अवसर पर विवि के कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डा. गोपाल शर्मा ने किया।