{"_id":"5b845aab42c79246300f6645","slug":"141535400619-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में मिलेगी कृषि और डेयरी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में मिलेगी कृषि और डेयरी की जानकारी
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में मिलेगी कृषि और डेयरी की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अक्तूबर में होने वाले देहरादून इंटरनेशनल डेयरी एंड एग्रीकल्चर एक्सपो में लोगों को कृषि और डेयरी की भी जानकारी दी जाएगी। प्रोग्रेसिव डेयरी फारमर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले का प्रचार शुरू कर दिया है।
12 से 14 अक्तूबर तक परेड ग्राउंड में होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेले में लोगों को कृषि एवं डेयरी व्यवसाय की जानकारी दी जाएगी। जिससे युवा और महिलाएं कृषि व डेयरी को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर काम कर सकेंगे। बैठक में डॉ. अतुल जोशी, धीरज, मनीष, सुबोध, विमल चौहान, अरविंद मलिक, शिव थापा, नीरज ठाकुर आदि मौजूद रहे।