फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बकरीद आज, ईदगाह में होगी नमाज

बकरीद आज, ईदगाह में होगी नमाज

Wed, 22 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बकरीद आज, ईदगाह में होगी नमाज
बकरीद आज, ईदगाह में होगी नमाज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर बुधवार को शहर की अलग-अलग ईदगाह के साथ ही कई मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी। इसके चलते शहर में कई इलाकों का यातायात बदला रहेगा। वहीं बकरीद पर कुर्बानी के लिए मंगलवार को बकरे और दुुुंबे के साथ अन्य सामानों की खूब बिकवाली हुई।
बकरीद की तैयारियों के मद्देनजर करीब एक सप्ताह से बाजारों में खूब खरीदार उमड़ रहे थे। वहीं बकरीद के एक दिन पहले मंगलवार को शहर के विभिन्न बाजारों में खूब रौनक रही। एक ओर लोगों ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों और दुंबा की खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने कपड़े, इत्र, ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी की। इसके चलते पलटन बाजार, मुस्लिम कॉलोनी, धामवाला, माजरा, करनपुर, डालनवाला, आजाद कॉलोनी, इनामुल्ला बिल्डिंग आदि इलाकों की बाजारों में खासी चहल-पहल रही। दूसरी ओर आईएसबीटी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लगी मंडी में बकरे और दुंबे खूब बिके। मंडी में देहरादून के अलावा आसपास के इलाकों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। उधर, नमाज अदा करने लिए ईदगाहों और मस्जिदों में सफाई का काम पूरा कर लिया गया। इसके अलावा त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए सभी थानों और चौकियों में शांति समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सादगी से त्योहार मनाने की अपील
नायब सुन्नी शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने लोगों से ईद-उल-जुहा का पर्व सादगी के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केरल में बाढ़ से भारी तबाही और जान-माल की हानि हुई है। ऐसे में बकरीद पर बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ करें और मदद पहुंचाने का संकल्प करें। बाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने के लिए इमाम अहमद रजा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन नायब सुन्नी शहर काजी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां किस समय होगी नमाज
ईदगाह मुस्लिम कॉलोनी : सुबह 8:30 बजे
धामावाला मस्जिद : सुबह 8:30 बजे
कांवली मस्जिद : सुबह 8:30 बजे
चकराता रोड स्थित ईदगाह : सुबह 9 बजे
सुभाषनगर ईदगाह : सुबह 9 बजे
क्लेमेंटटाउन स्थित ईदगाह : सुबह 9 बजे
करनपुर 7ईसी रोड स्थित शिया जामा मस्जिद : सुबह 10 बजे

इन क्षेत्रों में बदला रहेगा यातायात
बिंदाल ईदगाह : चकराता रोड
-किशननगर चौक से शहर की तरफ आने वाले यातायात को कैंट/कौलागढ़ होते हुए दिलाराम/बल्लूपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।
-बल्लूपुर पर बैरियर लगाकर बल्लूपुर से शहर की ओर जाने वाले यातायात को कैंट या बल्लीवाला चौक की भेजा जाएगा।
क्लेमेंटटाउन ईदगाह : सहारनपुर रोड
-सहारनपुर दिल्ली मार्ग से आने वाले यातायात को चंद्रमणि मोड से वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट की ओर भेजा जाएगा। जहां से उक्त यातायात जीएमएस रोड शिमला बाई पास की ओर से आईएसबीटी की तरफ संचालित किया जाएगा।
-आईएसबीटी से सहारनपुर दिल्ली रोड की ओर जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेंटटाउन होते हुए वाया सुभाषनगर से दिल्ली/सहारनपुर की ओर भेजा जाएगा।

-सभी प्रकार के भारी वाहन सेल टैक्स/आरटीओ चेक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिए जाएंगे। रिस्पना से जाने वाले भारी वाहनों को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोक दिया जाएगा।
(क्लेमेंटटाउन, बिंदाल और धर्मपुर ईदगाह पर भीड़ के हिसाब से यातायात में बदलाव किया जाएगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed