{"_id":"5ada53714f1c1b330a8b5aa2","slug":"131524257649-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जोशी ने बांटे गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक जोशी ने बांटे गैस कनेक्शन
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से शुरू हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कैनाल रोड जाखन एवं कुल्हान में शुक्रवार को उज्ज्वला पंचायत का आयोजन किया। विधायक गणेश जोशी ने 11 पात्रों को गैस कनेक्शन बांटे। इस दौरान सुरक्षा एवं कुशलता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आर्थिक विकास एवं सशक्तीकरण जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को इंडियन ऑयल लिमिटेड और वैली गैस एजेंसी की ओर से कैनाल रोड जाखन और जगदंबा गैस एजेंसी की ओर से कुल्हान में उज्ज्वला पंचायत का आयोजन किया गया। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से महिलाओं, दलितों एवं कमजोर व्यक्तियों के हित में सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत अब तक देश में कुल 3.50 करोड़ से अधिक कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, वहीं उत्तराखंड में इनकी संख्या 1.37 लाख से अधिक है। उन्होंने अफसरों और गैस एजेंसी संचालकों को बीपीएल परिवारों को चयनित कर उन्हें जल्द गैस कनेक्शन वितरित किए जाने को निर्देशित किया। इस मौके पर ओएनजीसी के महाप्रबंधक एमएम बहुगुणा, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, एआरओ सुनील देवली, पार्षद भूपेंद्र कठैत, वैली गैस एजेंसी के संचालक चमन लाल, जगदंबा गैस एजेंसी के संचालक मोहन जोशी, विभू थापा, ग्राम प्रधान समीर पुंडीर, विमलेश ठाकुर, प्रमोद रावत, ग्राम प्रधान कृपाल जवाड़ी, नारायण सिंह राणा, शांति बिलज्वाण, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
......................................
दस महिलाओं को बांटें कनेक्शन
देहरादून।
मेहूंवाला स्थित यूनाइटेड गैस एजेंसी में शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इस मौके पर दस पात्र महिलाओं को कनेक्शन और सिलिंडर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ओनएनजीसी के जनरल मैनेजर वीके शर्मा ने योजना की विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता रतन सिंह चौहान और संचालन डा. रियाज अहमद सिद्दीकी ने किया। एजेंसी स्वामी हाजी इरशाद अली, आरिफ अली ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर हाजी नूर हसन, खुर्शीद प्रधान, सुभाष चौहान, जिया नहटौरी, सलमा, अफसाना आदि मौजूद रहे।