फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना खसरा नंबर भी जान सकेंगे लैंड यूज

बिना खसरा नंबर भी जान सकेंगे लैंड यूज

Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिना खसरा नंबर भी जान सकेंगे लैंड यूज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

बहुत जल्द देहरादून महानगर के लोग बिना खसरा नंबर के भी अपनी जमीन का लैंड यूज देख सकेंगे। साथ ही उनकी जमीन व रियल टाइम थ्री डी पिक्चर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए दून महानगर का थ्री डी जोनल प्लान तैयार किया जा रहा है। इससे पहले बनाए गए मैनुअल जोनल प्लान में सैकड़ों गलतियां सामने आई थी, जिसके बाद उसे किनारे रख दिया गया है।
दून महानगर के मास्टर प्लान पर आधारित जोनल प्लान पिछले वर्ष जारी किया गया था। हालांकि इसमें कई सौ गलतियां सामने आई थी। नगर नियोजन विभाग ने प्लान में कई बड़ी गलतियां की। पुलिस मुख्यालय और डीएम आवास समेत कई संस्थान गायब कर दिए। वहीं, कई जगहों पर गलत लैंड यूज और स्थान दर्शा दिए। इसको लेकर आपत्तियों की झड़ी लग गई। आपत्तियों का निस्तारण कर सुधार में लगा नगर नियोजन विभाग अब थ्री डी जोनल प्लान बनाने का दावा कर रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेटेलाइट मैपिंग के जरिये थ्री डी प्लान बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गलतियों की भरमार के चलते जोनल प्लान रिजेक्ट किए जाने के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीक पर आधार थ्री डी प्लान तैयार किया जा रहा है। पुराना प्लान रिजेक्ट नहीं हुआ बल्कि उसकी जगह नया प्लान लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
लाखों रुपये आया था खर्च
दून शहर का जोनल प्लान तैयार करने में लाखों रुपये का खर्च आया था। सूत्रों के मुताबिक प्लान तैयार करने वाली कंपनी को अधिकांश भुगतान किया भी जा चुका है। नगर नियोजन विभाग की मिलीभगत से कंपनी ने एसी कमरों में बैठकर शहर का जोनल प्लान तैयार कर लिया। यही कारण है कि इसमें सड़क की जगह स्कूल और बिल्डिंग की जगह खेत दर्शाए गए। अब विभाग अपनी उस गलती को छुपाने के लिए थ्री डी प्लान बनाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed