{"_id":"5a7228634f1c1bb3208b6a4e","slug":"111517430883-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जम्मू-कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के दस जवानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने बुधवार को गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने फैक्स के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के खिलाफ केस दर्ज होने से सेना का मनोबल गिरेगा। वह किसी भी मामले में कार्रवाई करने से डरेंगे। इससे सेना के खिलाफ आगे आने वालों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि बहादुरी से देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले सैनिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्णय का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
एक के बदले 10 सिर लाने की बात कहकर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा आज जवानों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज करा रही है। इससे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कमजोर नीतियों के कारण ही सीमा पर हमारे जवान अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने फैक्स के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेज मुकदमे वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर सरदार हरजीत सिंह, मीना बिष्ट, खुशबू रतूड़ी, कुलदीप डोबरियाल, नीरज कुमार, हाफिज, आशिया खान, विमला, गगन सिंह, दीपक सिंह, नीलम, पूजा, राहुल सहगल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।