फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बजट न मिलने से अधर में लटकी लखवाड़ जल विद्युत परियोजना

बजट न मिलने से अधर में लटकी लखवाड़ जल विद्युत परियोजना

Tue, 29 May 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बजट न मिलने से अधर में लटकी लखवाड़ जल विद्युत परियोजना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से बजट प्रोवीजन न होने से यूजेवीएनएल की महत्वाकांक्षी लखवाड़ जल विद्युत परियोजना का काम अधर में लटक गया है। अफसराें का कहना है कि यदि केंद्र सरकार की ओर से बजट का आवंटन कर दिया जाता है तो न सिर्फ इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने में आसानी होगी, वरन् बिजली संकट को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की ओर से 3966 करोड़ लागतवाली लखवाड़ जल विद्युत परियोजना स्थापित की जानी है। इस परियोजना के पूरा होने से 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसके अलावा उत्तराखंड नई दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों को सिंचाई व पीने के लिए पानी भी मिलेगा। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएम वर्मा का कहना है कि राज्य की दो दर्जन से अधिक जल परियोजनाओं पर पहले से ही एनजीटी समेत अन्य केंद्रीय संस्थानों के स्तर से रोक लगाई जा चुकी है। वहीं लखवाड़ जल विद्युत परियोजना में एनजीटी, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय समेत कई केंद्रीय संस्थानों की ओर से अनुमति मिलने के बावजूद बजट आवंटन नहीं किया गया है। हालांकि लखवाड़ जलविद्युत परियोजना के लिए पूंजी निवेश की अनुमति दी जा चुकी है। बहरहाल निगम की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बजट मिलने पर जल्द से जल्द काम शुरू कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed