फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से शुरू होगा अमर उजालेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

आज से शुरू होगा अमर उजालेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगा अमर उजालेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बांदल घाटी के सरखेत गांव में आज से अमर उजालेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। 23 अप्रैल को मंदिर का पटोद्घाटन होगा। पटोद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसके अलावा इस मौके पर समीप स्थित ताछिला गांव में बांदल नदी पर फाउंडेशन और हेस्को के सहयोग से बनवाए गए स्टील पुल का लोकार्पण भी होगा।
गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलटी कार्यक्रम के तहत सरखेत समेत आस-पास के सात गांवों को गोद ले रखा है। सरखेत के निवासियों के अनुरोध पर मंदिर का निर्माण अमर उजाला ने करवाया है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने भूमि उपलब्ध कराई है। मंदिर निर्माण में ़डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने भी सहयोग किया है। मंदिर के समीप अमर उजाला के अनुरोध पर सामुदायिक भवन का निर्माण मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपनी विधायक निधि से करवाया है। यह सामुदायिक भवन ग्रामीणों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। वे इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैं। इस कार्यक्रम में हेस्को के चेयरमैन पद्मश्री अनिल जोशी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह बांदल नदी पर बना स्टील पुल का ताछिला गांववासियों की जिंदगी बदल देगा। यह गांव काफी अधिक ऊंचाई पर बसा है। गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी नीचे जाकर बांदल नदी को पार करना पड़ता था। पक्का पुल न होने के चलते ग्रामीण यहां लकड़ी का पुल बनाते थे, जो हर साल बरसात के दौरान बह जाता था। ग्रामीणों के अनुरोध पर अमर उजाला फाउंडेशन ने हेस्को के सहयोग से डीआरडीओ की तकनीक पर आधारित स्टील पुल का निर्माण किया है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
वर्ष भर होती हैं गतिविधियां
अमर उजाला फाउंडेशन साल भर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करता है। प्रदेशभर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, बहुद्देश्यीय दिव्यांग सहायता शिविर, एसिड पीड़ितों के मुफ्त ऑपरेशन, मुफ्त दवा बैंक समेत तमाम अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसका लाभ समाज के हजारों लोगों को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed