फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भागवत कथा से मन में आते हैं शुद्ध विचार

भागवत कथा से मन में आते हैं शुद्ध विचार

Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
भागवत कथा से मन में आते हैं शुद्ध विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में सोमवार से सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजन से कथा शुरू हुई। इसके बाद मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कथा के पहले दिन कथा व्यास संजय कृष्ण ठाकुर ने भागवत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने मात्र से ही व्यक्ति का भला हो जाता है।

भागवत के माध्यम से व्यक्ति को जीवन के उन रहस्यों की जानकारी और प्रश्नों का उत्तर मिलता है, जिन्हें वो हमेशा खोजता है। इसे सुनकर व्यक्ति अच्छी संगत में बैठता है और उसके मन में शुद्ध विचार आने लगते हैं। भागवत व्यक्ति के मन तक पहुंचकर उसको शुद्ध करती है और इससे मनुष्य का ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होेंने बताया कि आयोजन के मुख्य संकल्पकर्ता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। जबकि, विशेष संकल्पकर्ता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विशाल गर्ग, स्वामी धर्मदेव महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी चिदानंद मुनि, स्वामी कैलाशानंद महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed