फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youngster hits many people on road and his companion shoots over mob

जल्दबाजी के चक्कर में करीब आधा दर्जन लोगों को मारी टक्कर

Fri, 06 May 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
youngster hits many people on road and his companion shoots over mob
राजधानी में नई उम्र कार चालक सड़कों पर खूब कहर बरपा रहे हैं। ताजा मामले में बृहस्पतिवार को अल्टो कार चालक 18 साल के युवक ने मंडावली इलाके में कई लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच कार चालक का जानकार युवक वहां पहुंचकर उसे भीड़ से बचाने का प्रयास किया। फिर पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने के बाद सीधे भीड़ पर गोली चला दी।
विज्ञापन


एक गोली राहुल (19) नामक युवक को लगी। उसे गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार चालक शिवम (18) को प्रीत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने वाले राजेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बृहस्पतिवार दोपहर मंडावली रेलवे ट्रैक के पास हुआ। शिवम अपने नाबालिग भाई के साथ मंडावली से प्रीत विहार की ओर अल्टो कार में जा रहा था।

रिक्शा को बचाने के चक्कर में उसने दो बाइकों को टक्कर मार दी

youngster hits many people on road and his companion shoots over mob

अचानक एक रिक्शा को बचाने के चक्कर में उसने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइक सवारों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह कार भगाने लगा। जल्दबाजी के चक्कर में उसने करीब आधा दर्जन लोगों को टक्कर दी।

कुछ ही दूर जाकर प्रीत विहार इलाके में यूनिवर्सल स्कूल के पास जाकर उसे पकड़ लिया गया। भीड़ ने शिवम को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक बाउंसर दिखने वाले शिवम का जानकार वहां पहुंच गया। उसने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उसे पीटती रही।

आरोपी ने  पिस्टल निकालकर लोगों को डराना चाहा। हवा में गोली भी चलाई, लेकिन लोग नहीं रुके। इस बीच आरोपी ने पिस्टल से सीधे भीड़ की ओर गोली चला दी। गोली भीड़ में खड़े राहुल को जा लगी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहुल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। राजेंद्र सिंह सेना का पूर्व जवान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed