फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Why pooja tiwari parents change the statement, first he sai because of amit pooja become wine addict

पूजा के मां-बाप ने बदला बयान, पहले कहा था अमित की वजह से बेटी को लगी गंदी लत

Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Why pooja tiwari parents change the statement, first he sai because of amit pooja become wine addict
पूजा तिवारी के पिता - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

पूजा तिवारी की मौत को पुलिस और परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन हादसे के दौरान इंस्पेक्टर अमित कुमार की मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता वरुण श्योकंद ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब चार बजे जब पूजा तिवारी के परिजनों से मिले थे, तब पूजा की मां और पिता ने इंस्पेक्टर अमित पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


कहा था कि अमित ने ही उनकी बेटी को बिगाड़ा है। उसकी दोस्ती के कारण ही पूजा को सिगरेट और शराब की आदत पड़ी। अमित के कारण वह कई दिनों तक अपनी बेटी से बात नहीं कर पाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद ही परिवार ने बयान बदल दिए

Why pooja tiwari parents change the statement, first he sai because of amit pooja become wine addict

श्योकंद ने बताया कि शाम को पूजा के परिवार और अमित को आमने-सामने बिठाकर सेक्टर-46 चौकी में पुलिस ने बातचीत कराई थी।

इसके बाद परिवार के सदस्यों को बयान देने के लिए रात 9:30 बजे सूरजकुंड थाने में बुलाया गया था, जहां एक कमरे में एसएचओ इंस्पेक्टर अमित और सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे।

करीब एक घंटे बाद परिवार के लोग बाहर आए और बयान बदल दिए। पूजा की मौत को आत्महत्या बताते हुए परिजनों ने आईएमए पूर्व अध्यक्ष सहित तीन लोगों को जिम्मेदार बताया।

'मुझे नहीं लगता कि वह खुद कूदी है'

Why pooja tiwari parents change the statement, first he sai because of amit pooja become wine addict
पूजा तिवारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सोमवार को पूजा तिवारी की मौत के बाद सेक्टर-46 स्थित अपार्टमेंट में एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची थी। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि उस समय शव हादसे की जगह पर नहीं था, लेकिन खून बिल्कुल बालकनी के नीचे पड़ा हुआ था, जबकि बालकनी से छलांग लगाने पर डेढ़ से दो फीट की दूरी होनी चाहिए थी।

पूर्व एसीपी के मुताबिक सीन ऑफ क्राइम के फोटो देखने से पता चलता है कि पूजा जब बालकनी से कूदी, तो वह बालकनी के बिल्कुल नीचे गिरी थी, लेकिन हमेशा संभावना यह रहती है कि कूदने वाला व्यक्ति दो से तीन फीट आगे की तरफ गिरता है।

इस हादसे में ऐसा नहीं हुआ है। मुझे नहीं लगता कि वह खुद कूदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed