फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This work was being done under the guise of the restaurant, the owner caught

रेस्त्रां की आड़ में हो रहा था यह काम, पकड़ा गया मालिक 

Sun, 24 Sep 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 24 Sep 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
 This work was being done under the guise of the restaurant, the owner caught
hukka bar - फोटो : File photo
एक बहुमंजिला टॉवर की सातवीं मंजिल पर रेस्त्रां पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां इकट्ठा हुए कई युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्त्रां संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के पूर्व जिले में मालवीय नगर थाना इलाके का। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) हनुमान मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घनश्याम गुर्जर पुत्र पूरनमल गुर्जर उम्र 22 साल निवासी मकान नम्बर बी 1 नीलगिरी कॉलोनी रोड नं 9 वीकेआई, मुरलीपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


केलगिरी रोड पर महालक्ष्मी टॉवर में सातवीं मंजिल पर चल रहे स्केरी हाउस मेंशन में रेस्टोरेन्ट की आड़ में अवैध हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। बार में काफी युवक व युवतियां हुक्का गुड़गुड़ाने आते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हुक्का बार में पुलिस के हाथ लगे यह भी

 This work was being done under the guise of the restaurant, the owner caught
hukka bar - फोटो : Demo pic
सूचना मिलने पर मालवीय नगर थानाधिकारी अजय शर्मा के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद, कांस्टेबल सुनील कुमार, फूलसिंह, विष्णु कुमार व बलदेव की टीम ने महालक्ष्मी टॉवर के स्केरी मेंशन रेस्टोरेंट बार पर औचक चैकिंग की। 

जहां रेस्त्रां बार में अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार से 4 हुक्के व तम्बाकू फ्लेवर के डिब्बे व एक टनल को मौके पर ही जब्त किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक घनश्याम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिस पर मुकदमा नम्बर राज. धुम्रपान प्रतिषेध एवं अधुम्रपाई व्यक्तियों के स्वास्थ्य का संरक्षण अधिनियम 2000 एव कोटापा अधिनियम 2003 में  दर्ज कर अनुसंधान जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed