फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   there is no relation between the seerat and vinay For twenty years,

रास्ते में आने वाले हर रिश्ते को हटाती चली गई ये महिला, खून का रिश्ता भी निकला फीका

Wed, 29 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 29 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 there is no relation between the seerat and vinay For twenty years,
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया। इस हत्याकांड में अब नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा  प्रॉपर्टी विवाद को लेकर है, जिसमें आरोपी सीरत ने अपने भाई को भी नहीं बख्‍शा। सीरत के मायके गांव अब्बल खुराना जिला मुक्तसर साहिब की पंचायत के मेंबर एसएसपी आफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से मुलाकात की।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि सीरत द्वारा केस में अपने भाई को झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीरत और विनय प्रताप का बीस वर्षों से कोई रिश्ता नहीं है। उसकी मां और सीरत से नहीं बनती थी। इतना ही नहीं, उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी हैं, उससे यह साफ हो जाता है कि विनय हत्या में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


विनय पर मां ने किया था केस
उन्होंने बताया कि विनय के पिता की मौत 1985 में हो गई थी। विनय के पिता ने अपनी विरासत पत्नी जसविंदर कौर व बेटे के नाम कर दी थी। साथ ही विनय को उत्तराधिकारी घोषित कर रखा था। इस पर विनय की मां ने 2016 में एक याचिका एडीसी फाजिल्का की अदालत में दायर की थी। साथ ही मांग की थी कि पिता ने जो अधिकार विनय को दिए थे, उन्हें वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विनय ने अदालत से प्रार्थना की थी कि उक्त याचिका को रद्द कर दिया जाए। जबकि एक अन्य केस एसडीएम फाजिल्का की अदालत में चल रहा है। यह केस विनय प्रताप और उसकी माता जसविंदर कौर व बहन सीरत के बीच में है।

सीरत एक तीर से दो शिकार कर रही है

 there is no relation between the seerat and vinay For twenty years,
सीरत की शादी में भाई नहीं हुआ था शामिल
पंचायत मेंबरों ने कहा कि सीरत चालाक है। वह इस मामले में एक तीर से दो शिकार करने वाली बात कर रही है। पति को मारकर जहां वह उसकी संपत्ति और पैसे को हड़पने की तैयारी में है। साथ ही भाई को केस में फंसाकर वह उनके बीच संपत्ति को लेकर चल रहे मामले में दबाव बनाना चाहती है। ताकि उक्त केस में भी फायदा उठा सके।

सीरत की शादी में भाई नहीं हुआ था शामिल
गांव की पंचायत के मेंबरों ने बताया कि सीरत और उसके भाई विनय प्रताप के रिश्ते इस हद तक खराब थे कि 2005 में जब सीरत की एकम से शादी हुई थी। उस समय भी विनय शादी में शामिल नहीं हुआ था। जबकि विनय चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में ही रहता था।

हत्या वाली रात विनय घर पर ही था
गांव वालों ने बताया कि एकम की हत्या में विनय को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2017 शनिवार शाम को साढ़े सात बजे वह अपनी बुआ के पास सेक्टर-36 स्थित मकान पर था। इसका वीडियो फुटेज उनके पास है। इसके बाद वह पौने आठ बजे वह सेक्टर-36 स्थित अपने घर पहुंचा था। इसके बाद 9.58 पर घर से निकला। साथ ही सेक्टर-35 के एक रेस्टोरेंट में गया।

इस दौरान उसने सेक्टर-35 के यस बैंक एटीएम से पैसे निकाले। इसके बाद पौने ग्यारह बजे वह घर पहुंच गया था। इसके बाद वह रविवार सुबह आठ बजे शादी के लिए अमृतसर गया था। इस संबंध में उनके पास सीसीटीवी की फुटेज भी है। ऐसे में उसे झूठा फंसाया जा रहा है। इसलिए मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

सीएम को भेजा मांगपत्र
उन्होंने इस संबंध में एक मांगपत्र सीएम को भी भेजा है। साथ ही मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए। ताकि किसी को भी गलत सलाखों के पीछे न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed