{"_id":"56dbe3314f1c1b9e358b46ad","slug":"smuggling-news-crime-news-snake-smuggler-chandigarh-police-chandigarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपों की कोर्ट में पेशी, जंगल में छोड़े, तस्कर को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांपों की कोर्ट में पेशी, जंगल में छोड़े, तस्कर को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की जिला अदालत में शनिवार को पुलिस ने जज के सामने सांप तस्करी के आरोपी और उससे बरामद 14 सांप पेश किए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं पुलिस को आदेश दिया कि वो इन सांपों को जंगल में छोड़ दे। जिसके चौकी इंचार्ज जयवीर राणा ने बताया कि सभी 14 सांपों को शाम को जंगलों में ले जा कर छोड़ दिया गया और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई।
गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को दड़वा पुलिस चौकी ने सांपों केसाथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर रेलवे स्टेशन रोड से कानपुर के गदी नाथ (50) को 14 सांपों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से दो पाइथन, चार कोबरा और आठ सैंड बोआ (दो मुंहे ) सांप बरामद किए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिस समय गदीनाथ को तलाशी ली गई वह रेलवे स्टेशन - मक्खन माजरा रोड पर पैदल जा रहा था। उसके पास टोकरियां थीं जिनमें सांप रखे हुए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि शिवरात्रि के मौके पर वह सांपों को लेकर आया था।
पुलिस कह रही है कि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि आरोपी इन सांपों को कहां बेचने या किस मकसद के लिए लाया था। लेकिन इतने सांपों को कोई व्यक्ति अपने पास नहीं रख सकता। इतने सांपों को रखना भी गैरकानूनी है।