{"_id":"578f8eef4f1c1b7244c4b59b","slug":"shootout-policeman-shoot-kabaddi-players-police-constable-moga-police-dmc-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए आखिर क्यों रक्षक बना भक्षक, पुलिस वाले ने खिलाड़ियों पर दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए आखिर क्यों रक्षक बना भक्षक, पुलिस वाले ने खिलाड़ियों पर दागी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा
Updated Wed, 20 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
डीएमसी लुधियाना में इलाजरत कबड्डी खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघापुराना के गांव रोडे लिंक रोड पर मंगलवार देर रात को पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय दो कबड्डी खिलाड़ियों पर रिवाल्वर से गोलियां दाग कर गंभीर घायल कर दिया। दोनों घायल खिलाड़ियों लखविंदर सिंह और वरिंदर सिंह को 3-3 गोलियां लगी हैं। उनका डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह निवासी गांव रोडे और घायल एक खिलाड़ी की एनआरआई रिश्तेदार गुरदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कांस्टेबल 18 जुलाई से ड्यूटी से गैर हाजिर बताया जा रहा है।
खिलाड़ी लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी वरिंदर सिंह के साथ मंगलवार रात को बाइक पर अपने गांव लंडे जा रहे थे। इस दौरान बाघापुराना-गांव रोडे लिंक रोड पर लगभग 11 बजे पुलिस लाइन में तैनात कार सवार कांस्टेबल परमिंदर सिंह ने उन पर रिवाल्वर से गोलियां दागीं। इस गोलाबारी में लखविंदर सिंह पर तीन और वरिंदर सिंह की छाती, पीठ और कंधे पर तीन गोलियां लगीं हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल उनका दोस्त रहा है। उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।
इस दौरान आरोपी कांस्टेबल के घायल कबड्डी खिलाड़ी की बुआ की कनाडा में रहती बहू से प्रेम संबंध होने का पता लगा तो पीड़ित ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों गुटों में रंजिश बढ़ गई। पीडित ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें कई बार धमकी भी दी थी। पीड़ित घायल ने अपनी एनआरआई रिश्तेदार महिला पर 20 लाख की सुपारी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों कबड्डी खिलाड़ी लखविंदर सिंह और वरिंदर सिंह कनाडा में कई मैच खेल चुके हैं।