{"_id":"58d2bd1a4f1c1bb6681a50c9","slug":"question-over-death-mystery-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से गिरकर महिला की मौत पर सवाल, हादसा या हत्या?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो से गिरकर महिला की मौत पर सवाल, हादसा या हत्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के बहलाना की 25 साल की युवती की मौत पर कई सवाल बरकरार हैं। सवाल ये कि आखिर ऑटो से गिरकर कैसे युवती की मौत हो जाती है? रजनी की मोहाली से ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते वक्त ऑटो से गिरकर हुई संदिग्ध मौत मामले की जांच के लिए बुधवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच टीम ने मौके से कुछ सुबूत एकत्र किए।
इसके अलावा घटनास्थल से मृतका का ब्लड सैंपल लिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर ब्लड सैंपल एकत्र किए हैं। उसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट’ आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सोमवार रात चलती ऑटो से गिरने के बाद बहलाना निवासी 25 वर्षीय रजनी की मौत हो गई थी। हादसा सोमवार रात पोल्ट्री फार्म चौक पर हुआ था और रजनी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
जहां डेड बॉडी मिली उससे पहले गिरा मिला खून
मामले में एक बड़ा सवाल यह है कि पुलिस को जहां युवती सड़क किनारे मिली थी, वहां से कुछ दूरी पहले स्लिप रोड पर काफी खून गिरा मिला। इस बारे में मृतका के परिजनों ने ही पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने वहां से ब्लड के सैंपल लिए। वहीं इसके पास से ही पुलिस को एक बेल्ट और चप्पल भी मिली है। पुलिस ने उन्हें भी बतौर सबूत एकत्र कर लिया है। वहीं पुलिस अब अज्ञात ऑटो चालक की पहचान के लिए एरिया के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।