{"_id":"600951298ebc3e30b91cb8ee","slug":"police-disclose-mother-and-son-murder-case-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मां-बेटे की हत्या का खुला राज, इस वजह से उतारा गया था मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: मां-बेटे की हत्या का खुला राज, इस वजह से उतारा गया था मौत के घाट
Thu, 21 Jan 2021 03:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने मां-बेटे की हत्या मामले का खुलासा कर दी है। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ पिपरा निवासी मां-बेटे की अलग-अलग दिनों में हुई हत्या के आरोपी एक ही हैं।
विज्ञापन
जमीनी विवाद और अवैध संबंध में बाधक बनने के चलते हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से तीन आरोपी पिपरा गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पिपरा निवासी बतीसा देवी का गांव के ही श्यामसुंदर से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बतीसा देवी की बड़ी बहू से गांव के एक युवक संजय पांडेय का अनैतिक संबंध था। इसके चलते श्यामसुंदर व संजय ने मिलकर बतीसा देवी और उनके बेटे चंदन शर्मा की हत्या की साजिश रची थी।