फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nri gagandeep murder case enquiry

मर्डर केस में खुलासा- एनआरआई गगनदीप और युवतियों ने एग्जाम बताकर लिया था होटल में कमरा

Wed, 14 Aug 2019 10:21 AM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 14 Aug 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
nri gagandeep murder case enquiry
गगनदीप मर्डर केस की जांच - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास रविवार को एनआरआई गगनदीप सिंह बेदी ने एग्जाम होने की बात कहकर बलटाना स्थित होटल में कमरा लिया था। गगनदीप 23 जुलाई की सुबह करीब 11.50 बजे होटल में हत्यारोपी संदीप की बहन और उसकी रिश्तेदार युवती समेत कार में सवार होकर पहुंचा था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीनों एक साथ आते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


गगनदीप ने होटल प्रबंधन को बताया कि उनकी कोई परीक्षा है, इसी कारण वे होटल में कमरा लेना चाहते हैं। कमरा लेने के लिए होटल प्रबंधन ने अपने रजिस्टर में उनकी एंट्री की। पहचान पत्र के तौर पर गगनदीप ने अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी होटल में जमा करवाई।  हत्यारोपी संदीप की रिश्तेदार युवती ने अपना वोटर कार्ड जमा करवाया। सीसीटीवी फुटेज में उस दौरान दोनों युवतियां होटल में रखे सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


होटल के रिसेप्शन स्टाफ को गगनदीप ने दोनों युवतियों की पहचान उसकी बहनों के रूप में बताई थी। फिर युवतियों को कमरे में छोड़ने के बाद गगनदीप होटल से निकल गया था। फिर देर शाम दोबारा होटल पहुंचा और सीधा कमरे में चला गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने होटल प्रबंधन से उक्त तारीख की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने सहित अन्य संबंधित रिकॉर्ड भी जुटा लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि बठिंडा के रामपुरा फूल निवासी संदीप उर्फ सिप्पू ने दोस्त गगनदीप की रविवार की सुबह बहन से संबंध होने के चलते तेजधार दरांत से हत्या कर दी थी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मौके से होंडा जैज गाड़ी और वारदात में इस्तेमाल दरांत और मोबाइल को रिकवर किया था। पुलिस ने हत्यारोपी को रामपुरा फूल से अरेस्ट किया था।

दो दिन के रिमांड पर हत्यारोपी
पुलिस ने हत्यारोपी संदीप को मंगलवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के आगामी पूछताछ की आवश्यकता जताने पर कोर्ट से आरोपी का दो दिन का रिमांड प्रदान हासिल किया। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ करने सहित उसे उन सभी जगहों पर ले जाकर जांच में जुटी है, जिस जिस जगह से केस का कनेक्शन जुटा है। पुलिस मंगलवार को हत्यारोपी को बलटाना स्थित उस होटल भी ले गई, जहां वह हत्यारोपी की बहन और उसकी रिश्तेदार युवती समेत 23 जुलाई को ठहरा था।

पत्नी के सुपुर्द किया शव
पुलिस ने गगनदीप सिंह का शव उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार को गगनदीप सिंह के मां-पिता भी इंग्लैंड से देश लौट आए। थाना एसएचओ ने कहा कि शव गगनदीप सिंह की पत्नी के सुपुर्द किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed