फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Nandoi committed wrongdoing

नंदोई ने विधवा से किया दुष्कर्म

Tue, 23 Jan 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Tue, 23 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन

ससुराल में रह रही विधवा से उसके नंदोई ने दुष्कर्म किया है। विधवा के ससुराल वाले पीड़िता पर मामले को दबाने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन विधवा ने मायके पहुंचकर कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वह मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


छह वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद एक महिला अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल में रह रही थी। रविवार को विधवा की नंद और नंदोई आए हुए थे। रात को खाना खाकर विधवा अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब 11 बजे महिला जब लघुुशंका के लिए खेत की तरफ गई तो पीछे से नंदोई ने दबोच लिया और गन्ने के खेत के भीतर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी के चंगुल से छूटकर विधवा जब घर लौटी तो उसने आपबीती ससुरालियों को बताई। ससुरालियों ने पीड़िता से मामले के दबाने को कहा। लेकिन विधवा ने रात ढाई बजे अपने मायके फोन करके पूरी जानकारी दी और सुबह छह बजे मायके पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के युवक पर दुराचार का आरोप
नगर से लगे ग्राम की एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोस के युवक पर दुुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed