फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molesting the woman in front of husband in auto

ऑटो में पति के सामने ही महिला से छेड़छाड़ करने लगा

Fri, 06 Jan 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 06 Jan 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
molesting the woman in front of husband in auto
rape - फोटो : File Photo

पति को अस्पताल डिस्चार्ज कराकर लौट रही महिला सेे दो युवकों ने ऑटो में छेड़छाड़ की। आरोपी मोबाइल में अश्लील गाने चला रहे थे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी। इस पर महिला ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के गिरफ्तार कर कोतवाली लाने पर एक आरोपी पहले महिला और फिर पुलिस के पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। 

विज्ञापन


मूलरूप से हबीबपुर गांव निवासी एक महिला का पति कैलाश अस्पताल में भर्ती था। बृहस्पतिवार को महिला पति को डिस्चार्ज कराकर घर ला रही थी। दंपति ऑटो में सवार थे। इसी दौरान ऑटो में सवार एक युवक मोबाइल पर तेज आवास में अश्लील गाने चलाने लगा। महिला ने मोबाइल बंद करने के लिए कहा तो दोनों युवक महिला से अभद्रता कर धमकी देने लगे।
विज्ञापन


महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को सूरजपुर कोतवाली लेे आई। पुलिस नेे आरोपियों से पीतल का सामान भी बरामद किया, जो चोरी का प्रतीत हो रहा था। यहां आरोपी महिला के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगे। पुलिस के धमकानेे पर आरोपी कोतवाली प्रभारी के पैरों में गिर गया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed